जौनपुर। मार्डन मिल्क एग्रो प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड सिधवन रामपुर जौनपुर की कंपनी बंद हो जायेगी। कंपनी से जुड़े कृष्णा मिश्रा और पंकज ने बातचीत के दौरान यह जानकारी दी हैं। जौनपुर के रामपुर का श्वेत क्रांति अब थम जायेगा। कंपनी से जुड़े सैकड़ों किसान और कामकाजी लोग कंपनी के इस निर्णय से हैरान परेशान हैं।लोग चाहते हैं कंपनी चलें और लोगों का रोजी-रोटी चलता रहें। यह कंपनी दूध,दही लस्सी छाछ बनातीं हैं। जिसका मार्केट में बेहद डिमांड है। कंपनी के स्टोरो,डिस्ट्रीब्यूटरों,को वर्तमान समय में सप्लाई बंद है ऐसी चर्चा आमतौर पर जनमानस में विदित है। बताया जा रहा है कंपनी ने प्रोडक्शन बंद कर दिया है, किसानों से दूध का खरीद भी नहीं हो पा रहा हैं। कंपनी सुव्यवस्थित चल रहीं थीं,जगह,जगह कंपनी के स्टोर खुलें हैं। जहां कंपनी ने स्टोर इंचार्ज को रंखा है, जिनको वेतन दिया जा रहा है। साथ ही रुम रेन्ट और बिजली बिल भी कंपनी वहन करतीं हैं। बड़े पैमाने पर डिस्ट्रीब्यूटर भी प्रोडक्ट की सप्लाई कर रहें हैं। मार्डन मिल्क का दही बेजोड़ है। जो अमूल कंपनी को भी मात दे रहा था। मिस्टी दहीं का स्वाद सबकों भा गया था। मार्डन मिल्क के प्रोडक्ट्स के स्वाद से हजारों लोग अब महरुम हो जायेंगे। साथ ही सैकड़ों लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता हैं। मार्डन मिल्क से जुड़े कृष्णा मिश्रा 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर दोपहर में बातचीत के दौरान कहां कि कंपनी बंद हो जायेगी और कंपनी के जितने स्टोर है सब बंद कर दिये जायेंगे। वजह पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहां कि कंपनी घाटे में चल रहीं है। दरअसल कंपनी का मेन आफिस अहमदाबाद गुजरात है। जहां से कंपनी संचालित हो रही हैं। श्री मिश्र ने बातचीत में आगे बताया कि कंपनी आठ साल से घाटे में चल रहीं हैं। फायदा को कौन कहें,हर महीने तीन से चार लाख मालिक को कंपनी चलाने के लिए देना पड़ रहा है। वर्तमान समय में 16 लाख के घाटे में कंपनी है। बताया जाता मालिक बहुत अच्छे- इंसान हैं। उनकी मंशा डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने और किसानों को स्वावलंबी बनाने का है। गुजरात के श्वेत क्रांति को जौनपुर में लाने का मकसद युवाओं को रोजगार देना और पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ कंपनी से जुड़े श्रमिकों को खुशहाली प्रदान करना है। डेयरी उद्योग के घाटे के सवाल पर श्री मिश्र ने कहा कि कहीं न कहीं से कोई गड़बड़ी तो है। जिसमें मैनेजमेंट की गलती के साथ कंपनी से जुड़े कुछ लोगों का भी हाथ हो सकता है। ताली दोनों हाथ से बजती हैं। किसी एक को गलत कहना अनुचित होगा। खास बात है कि कंपनी जब मुनाफे की ओर बढ़ती, प्रोडक्शन और प्रोडक्ट की गति बनती, अहमदाबाद का कोई न कोई फरमान आ जाता। प्वालसी चेन्ज। फिर आगे कोई निर्णय। लाभकारी निर्णय कम, अहितकारी निर्णय ज्यादा से ज्यादा लिया गया। जो कंपनी के लिए घाटे का सौदा बना। ऐसे बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अहमदाबाद से नटराज जी सिधवन रामपुर आयें थे काफी समय तक कंपनी के काम काज को संभालें। कंपनी का पोजीशन अच्छा था। संभावना इस बात की है कृष्णा मिश्रा लखनऊ और पंकज कंपनी को चलायेंगे। अभी कंपनी को पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। ताकि श्रमिक और कंपनी जुड़े सभी लोग कंपनी से दूरी बना लें और फिर से नये तरीके से कंपनी को चलाया जा सके। जिसमें सिर्फ फायदा हो और घाटा का साया तक न पड़े। इस बात की भी चर्चा है भविष्य निकट कंपनी चालू होगी तो काजू कतरी, पेड़ा, मालपुआ के साथ अन्य मिल्क से बने नये प्रोडक्ट को मार्केट में उतार सकती है।

